IFS अधिकारी ने शेयर किया अत्यंत दुर्लभ काले बाघ का DSLR कैमरे से लिया गया पहला वीडियो
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने सिमिलिपाल टाइगर रिज़र्व में घूमते अत्यंत दुर्लभ मेलानिस्टिक टाइगर (काला बाघ) का डीएसएलआर कैमरे से लिया गया पहला वीडियो 'X' पर शेयर किया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "क्या खूबसूरती है।" एक अन्य ने लिखा, "जंगल में अद्भुत सौंदर्य!" सिमिलिपाल रिज़र्व में पहली बार 2007 में मेलानिस्टिक टाइगर दिखा था।
read more at लेटेस्टली


