Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IIFA में ससुर वाशु भगनानी से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर 'सॉरी' बोलते हुए चली गईं रकुल प्रीत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 29 September, 2024
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आईफा अवार्ड्स में रिपोर्टर के उनके ससुर व निर्माता वाशु भगनानी से जुड़ा सवाल पूछने पर वह वहां से चली गईं। वीडियो में रिपोर्टर के सवाल पर रकुल 'सॉरी' बोलते हुए निकलती दिखीं। निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भगनानी पर ₹7.3 करोड़ बकाया न चुकाने का आरोप लगाया है।