Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IIT इंदौर ने सैन्य कर्मियों के लिए बनाए खास जूते, पहनकर चलने से बनेगी बिजली

short by रघुवर झा / on Tuesday, 6 August, 2024
आईआईटी इंदौर ने सैन्य कर्मियों के लिए इनोवेटिव टेक्नोलॉजी से खास जूते तैयार किए हैं जिसे पहनकर चलने से बिजली बन सकती है। आईआईटी के अधिकारियों ने बताया कि इन जूतों को आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर आईए पलानी के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है और 10 जोड़ी जूतों की पहली खेप डीआरडीओ को भेजी गई है।