Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IMD की चेतावनी, कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं ओले, कहीं लू और कहीं तूफान का कहर

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 18 June, 2026
आईएमडी ने शुक्रवार को मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में ओलावृष्टि जबकि महाराष्ट्र, तेलंगाना व यूपी में हीटवेव की आशंका है। झारखंड, बिहार, राजस्थान, एमपी और ओडिशा में 50-70 किलोमीटर/घंटा का तूफान आ सकता है।
read more at IMD