'INDIA' ब्लॉक की रैली में हेमंत सोरेन व केजरीवाल के नाम की 2 कुर्सियां रखी गईं खाली
रांची (झारखंड) में आयोजित हुई 'INDIA' ब्लॉक की रैली में स्टेज पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम की 2 कुर्सियां खाली रखी गई थीं। रैली में हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी शामिल हुई थीं। गौरतलब है, ईडी ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया है।


