Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'INDIA' मुंबई बैठक में कर सकता है संयोजकों की नियुक्ति व गठबंधन के लोगो का अनावरण

short by नेहा भारद्वाज / on Thursday, 31 August, 2023
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में तीसरी बैठक आयोजित कर रहा है। ​बकौल रिपोर्ट्स, इस बैठक के अंत में गठबंधन अपने लोगो का अनावरण कर सकता है क्योंकि सभी सदस्य दलों के चुनाव चिह्न अलग हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी बैठक में संयोजकों की नियुक्ति और गठबंधन के ढांचे को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।