Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IPL 2025 के पहले मैच में सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच पर पहुंचा फैन, विराट कोहली के पैरों में गिरा

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 23 March 2025
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार रात केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल-2025 के पहले मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच पर पहुंच गया। वह विराट कोहली के पैरों में गिर गया और उनके गले लग गया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर निकाला। आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराकर पहला मैच जीता।