IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच हो सकते हैं राहुल द्रविड़: रिपोर्ट
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बन सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, राजस्थान रॉयल्स व द्रविड़ के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान द्रविड़ 2014-2015 में टीम के मेंटॉर भी रहे थे।
read more at लेटेस्टली


