IPL 2025 से पहले वॉशिंगटन सुंदर ने छाती पर गुदवाया मां के चेहरे का टैटू, वायरल हुईं तस्वीरें
भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने बीते दिनों X पर अपने घर में हुई एक पूजा की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उनकी छाती पर टैटू नज़र आया। दरअसल, उन्होंने छाती पर अपनी मां के चेहरे का टैटू बनवाया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 2017 में इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन आईपीएल-2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं।
read more at ABP न्यूज़


