IPL में ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव को बिहार सीएम ने ₹10 लाख देने का किया एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईपीएल में सोमवार को ऐतिहासिक पारी खेलने वाले 14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को फोन पर बात कर बधाई दी। उन्होंने वैभव संग अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर X पर लिखा, "बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव को राज्य सरकार ₹10 लाख की सम्मान राशि देगी...मेरी शुभकामना है...वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें।"
read more at ABP न्यूज़


