IPL में खराब फॉर्म के बीच रोहित के सपोर्ट में आए माइकल क्लार्क, कहा- वह असल सुपरस्टार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने आईपीएल में एमआई के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के बीच उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, "वह असल सुपरस्टार हैं। वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगाएंगे...उन्हें एक अच्छी पारी की ज़रूरत है।" गौरतलब है, रोहित ने इस सीज़न में अब तक 4 मैचों में कुल 38 रन बनाए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


