Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IPO ला रही होटल चेन लीला वाइल्डलाइफ व स्प्रिचुअल टूरिज़्म में करेगी एंट्री

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 25 September, 2024
₹5,000 करोड़ का आईपीओ ला रही लग्ज़री होटल चेन लीला वाइल्डलाइफ और स्प्रिचुअल टूरिज़्म सेगमेंट में एंट्री करने की भी योजना बना रही है। बकौल कंपनी, आने वाले समय में स्प्रिचुअल टूरिज़्म सालाना 16% की दर से बढ़ सकता है। कंपनी रणथम्भौर और बांधवगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुरीज़ में रिजॉर्ट्स खोलेगी। कंपनी ने पहले अयोध्या में होटल बनाने का एलान किया था।