IPS अधिकारी आलोक सिंह UPPSC के नए चेयरमैन नियुक्त, सभी भर्ती बोर्डों में पुलिस अधिकारी मुखिया
1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल PAC/यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के DG हैं। जनवरी-2027 में सेवानिवृत्त होने वाले सिंह का कार्यकाल 23-जनवरी 2029 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति के बाद यूपी के चारों प्रमुख भर्ती बोर्डों की कमान पुलिस अधिकारियों के पास होगी।
read more at Tv9hindi


