भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अंतरिक्ष विभाग ने 746 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर और 410 अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता के आधार पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के ज़रिए किया जाएगा।