Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ITBP ने लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास से ज़ब्त किया 108 किलो सोना, 3 अरेस्ट

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 10 July, 2024
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने भारत-चीन सीमा के पास से तस्करी कर लाए गए एक-एक किलोग्राम वज़न वाले 108 सोने के बिस्किट ज़ब्त किए हैं। आईटीबीपी ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह आईटीबीपी के इतिहास में उसके द्वारा सोने की सबसे बड़ी ज़ब्ती है।