Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
J&K के किश्तवाड़ में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, बहने की कगार पर हैं कई घर और दुकानें
short by Tanya Jha / on Saturday, 1 August, 2026
किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के छत्रू इलाके में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी अपने साथ बड़े पत्थर, कीचड़ और गाद लेकर बाज़ारों और रिहायशी इलाकों में घुस गया जिससे कम-से-कम दो गाड़ियां बह गईं और किश्तवाड़-छत्रू-सिंथन नैशनल हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया। सामने आए वीडियो में कई मकान-दुकानें बहने की कगार पर दिखीं।