Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

J&K विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

short by आकांक्षा / on Friday, 6 September, 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है। वहीं, लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है।