Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

JDU को BJP हड़पना चाहती है इसलिए निशांत को राजनीति में नहीं आने दे रही: तेजस्वी

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 28 February, 2025
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को रोकने के लिए बीजेपी और जेडीयू के मंत्री बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी चाहती है कि (पूर्व जेडीयू अध्यक्ष) शरद यादव की बनाई हुई पार्टी पर कब्ज़ा कर लिया जाए इसलिए वह निशांत को राजनीति में नहीं आने दे रही।"