Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

JEE मेन में कैसे हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर? टॉपर श्रेयस ने बताई अपनी स्ट्रैटेजी

short by Anuj / on Tuesday, 17 February, 2026
जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने कहा, "रोजाना 8-9 घंटे पढ़ाई की...पिछले 2-3 सालों में खुद को पूरी दुनिया से दूर रखा और पढ़ाई पर ध्यान दिया।" बकौल श्रेयस, उन्होंने प्रतिदिन 1-2 मॉक टेस्ट किए और पिछले वर्षों के पेपर्स की प्रैक्टिस की जिससे पेपर पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट की आदत हो गई।