ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ अपनी टेलीकॉम यूनिट, जियो प्लैटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ के लिए 6 बैंकों के साथ काम कर रही है। इन बैंकों में BofA सिक्योरिटीज़, सिटीग्रुप, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप, जेएम फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल और मॉर्गन स्टैनली शामिल हैं। यह आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इशू हो सकता है।