JSSC ने 28 जुलाई को होने वाली मैट्रिक लेवल की प्रतियोगिता परीक्षा की स्थगित
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 28 जुलाई को होने वाली झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा के ज़रिए 455 पदों पर नियुक्ति होने वाली थी और उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। जेएसएससी ने कहा कि जल्द परीक्षा की नई तारीख बताई जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


