LPG e-KYC की डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ी
एलपीजी के लिए e-KYC कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त के बाद भी सिलेंडर की सप्लाई जारी रहेगी और e-KYC प्रक्रिया आगे भी चालू रहेगी। फिलहाल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 अगस्त के स्तर पर ही स्थिर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


