Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Mankind Pharma में हुई ₹770 करोड़ की ब्लॉक डील, 5% चढ़े कंपनी के स्टॉक

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 10 July, 2024
मैनकाइंड फार्मा में बुधवार को ₹770.71 करोड़ की ब्लॉक डील हुई और इसके तहत कंपनी के 37 लाख शेयरों (0.9% हिस्सेदारी) की खरीद-बिक्री हुई। कंपनी के शेयरों को ₹2,083/शेयर के भाव पर बेचा गया है। डील होने के बाद कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर 5% चढ़कर ₹2,215 पर पहुंच गए।