Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MCD ने दक्षिणी दिल्ली में 45 झुग्गियां ढहाईं, लोगों ने की समय न देने की शिकायत

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 31 August, 2024
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुक्रवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला में करीब 45 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। कुछ लोगों का आरोप है कि उन्हें झोपड़ियों से सामान बाहर निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। वहीं, इन आरोपों पर नगर निकाय ने कहा कि 27 अगस्त को नोटिस जारी किए गए थे।