दिल्ली नगर निगम में बिना फीस मिलेगी नौकरी, 2500 पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली नगर निगम (MCD) राजधानी में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 2,500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगा। ये कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने के दौरान काम करेंगे। आवेदकों की उम्र 18-35 साल होनी चाहिए और उन्हें दिल्ली में कम-से-कम 5 साल रहने का प्रमाण देना होगा। आवेदन निशुल्क होंगे। भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।
read more at Abplive


