Microsoft Outage का इंडिगो पर बड़ा असर! ईमेल सपोर्ट सर्विस ठप, जारी की एडवाइज़री
माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल सर्विस में रुकावट के चलते इंडिगो की ईमेल सपोर्ट सर्विस प्रभावित हुई है। एयरलाइन ने 13-नवंबर को एडवाइजरी जारी कर बताया कि ग्राहकों के ईमेल उसे नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि, फ्लाइट, बुकिंग और चेक-इन सेवाएं सामान्य हैं। यात्री मदद के लिए वेबसाइट या ऐप पर मौजूद वर्चुअल असिस्टेंट ‘6E Skai’ से संपर्क कर सकते हैं।
read more at Tv9hindi


