MP के कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, संख्या बढ़कर हुई 29
एमपी के कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता 'नीरवा' ने 5 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है...इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
read more at लेटेस्टली


