Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP के छतरपुर में 12वीं के छात्र ने स्कूल के बाथरूम में गोली मारकर की प्रिंसिपल की हत्या

short by श्वेता भारती / on Friday, 6 December, 2024
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के एक छात्र ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की कथित रूप से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र ने स्कूल के बाथरूम में घटना को अंजाम दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है।