MP के बारी गांव से चोरी हुई बीआर अंबेडकर की प्रतिमा, 3 दिन पहले हुई थी स्थापना
छतरपुर (एमपी) के बारी गांव से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 1.5 फीट ऊंची प्रतिमा के चोरी होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमा को 3 दिन पहले ही स्थापित किया गया था। वहीं, प्रतिमा के चोरी होने की खबर से गांव में तनाव फैला हुआ है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
read more at हिन्दुस्तान


