MP को मिला 8वां टाइगर रिज़र्व, रातापानी अभ्यारण्य को दिया गया यह दर्जा
रातापानी अभ्यारण्य (मध्य प्रदेश) को टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है और इसके साथ यह प्रदेश का 8वां टाइगर रिज़र्व बन गया है। 1,271.4 स्क्वेयर किलोमीटर में फैले इस रिज़र्व में 90 बाघ हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रिज़र्व के अंतर्गत सीहोर, रायसेन और भोपाल ज़िले आएंगे और इससे जैव विविधता संरक्षण व पर्यावरण संतुलन को दिशा मिलेगी।
read more at News18 हिंदी


