Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में 6 माह के बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटकाकर झुलसाने वाला तांत्रिक हुआ अरेस्ट

short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 18 March 2025
शिवपुरी (एमपी) में एक तांत्रिक को 6 महीने के बच्चे को तंत्र-मंत्र के नाम पर आग के ऊपर उल्टा लटकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, बीमार बच्चे की मां उसे तांत्रिक के पास ले गई थी जहां आग के ऊपर लटकाए जाने से बच्चे का चेहरा झुलस गया और उसकी आंखों में धुआं भर गया।