MP में कटा 9 वर्षीय बच्चे का हाथ, डॉक्टरों ने 7 घंटों में सर्जरी कर जोड़ा
रीवा (मध्य प्रदेश) के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 7 घंटे की सर्जरी के बाद 9 साल के एक बच्चे के कटे हुए हाथ को फिर से जोड़ दिया है। दरअसल, बच्चे के हाथ का पंजा चारा काटने वाली मशीन से कटकर अलग हो गया था। डॉक्टरों ने बच्चे के हाथ की एक-एक नस जोड़कर सफल सर्जरी की।
read more at हिन्दुस्तान


