MP में बोगी से अलग हुआ सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी का इंजन, कई घंटे रुकी रही ट्रेन
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रविवार को सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन का इंजन बोगी से अलग हो गया और करीब 1 किलोमीटर दूर निकल गया। इस घटना के बाद कई घंटे तक ट्रेन वहीं रुकी रही। हालांकि, रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
read more at Times Now नवभारत


