Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में बाघ ने ली शख्स की जान, गुस्साए लोगों ने वन अधिकारियों पर किया हमला

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 17 January, 2025
सिवनी (एमपी) में एक बाघ ने एक 70-वर्षीय शख्स की जान ले ली जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर और डिप्टी रेंजर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बकौल अधिकारी, शख्स जंगल से मवेशियों को चराकर लौट रहा था तभी बाघ ने उसपर हमला किया। मृतक के परिवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया गया है।
read more at भाषा