MP में बड़ा फर्ज़ीवाडा आया सामने, 500 मामलों में एक ही व्यक्ति है गवाह
रीवा (मध्यप्रदेश) के मऊगंज में लौर और नईगढ़ी थाने में 1000 से अधिक मामलों में केवल 6 लोगों के गवाह होने का मामला सामने आया है। मामले में अमित कुशवाहा नामक व्यक्ति को 500 से अधिक मुकदमों में गवाह बताया गया है। CCTNS (क्राइम ऐंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क ऐंड सिस्टम) पोर्टल पर रिकॉर्ड खंगालने के बाद यह मामला उजागर हुआ।
read more at Times Now नवभारत


