MP में लूट के बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 1 किमी तक घसीटा, वीडियो आया सामने
ग्वालियर (एमपी) में बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी से ₹10,000 व एटीएम कार्ड लूट लिया है। बदमाशों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी उनके वाहन के बोनट पर लटक गया जिसके बाद बदमाश उसे 1 किमी तक घसीटते हुए ले गए जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 आरोपियों की तलाश जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


