MP में विधायक पत्नी संग होर्डिंग में अपनी फोटो देख भड़के पूर्व सांसद, कहा- दोबारा ऐसा न हो
बालाघाट (एमपी) के पूर्व सांसद व बीएसपी नेता कंकर मुंजारे ने पत्नी अनुभा मुंजारे (बालाघाट क्षेत्र से कांग्रेस विधायक) के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग में अपनी तस्वीर दिखने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "हम दोनों अलग-अलग पार्टी से हैं। मैं इस बार छोड़ रहा हूं लेकिन दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए।" गौरतलब है कि दोनों अलग-अलग रहते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


