MP में सहकारी समितियां चला सकेंगी पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर, CM मोहन यादव का एलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि राज्य में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर जैसी सेवाएं संचालित कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सहकारी समितियों के माध्यम से फैक्ट्रियां चलाने के लिए भी समझौते किए गए थे। बकौल मुख्यमंत्री, सहकारी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
read more at हिन्दुस्तान


