Mpox से गर्भवती महिलाओं को हो सकती हैं कौनसी समस्याएं और उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
अमृता अस्पताल (फरीदाबाद) की डॉक्टर श्वेता मेन्दीरत्ता के मुताबिक, एमपॉक्स वायरस संक्रमित गर्भवती महिला से भ्रूण तक फैल सकता है जिससे गर्भपात, बच्चे की गर्भ में मौत, प्रीमैच्योर डिलीवरी जैसी समस्याएं आ सकती हैं। बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को बार-बार हाथ धोना चाहिए, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहना चाहिए और मास्क/ग्लव्स का इस्तेमाल व डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


