MTNL ने नहीं चुकाया बैंक ऑफ इंडिया का ₹1000 करोड़ का कर्ज़: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने बैंक ऑफ इंडिया को ₹1000 करोड़ का कर्ज़ नहीं चुकाया है। इसके बावजूद बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में ₹2,374 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है जो सालाना आधार पर 63% अधिक है। गौरतलब है, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमटीएनएल के अकाउंट को नॉन परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) बताया था।
read more at NDTV Profit


