Nabha Power में 100% हिस्सा खरीदेगी टोरेंट पावर, ₹6,889 करोड़ की वैल्यू पर हुआ सौदा
टोरेंट पावर ने नाभा पावर लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ ₹6,889 करोड़ एंटरप्राइज वैल्यू पर समझौता किया है। सौदे के बाद टोरेंट पावर की ऑपरेशनल क्षमता 5 गीगावाट से बढ़कर 6.4 गीगावाट हो जाएगी। वहीं, पंजाब स्थित 1,400 मेगावाट पावर प्लांट चलाने वाली नाभा पावर अब टोरेंट के पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगी।
read more at Moneycontrol


