Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NASA के अंतरिक्षयात्री ने वीडियो शेयर कर दिखाया अंतरिक्ष में कैसे पहनते हैं पैंट

short by मनीष झा / on Monday, 24 February, 2025
नासा के अंतरिक्षयात्री डॉन पेटिट ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन का एक वीडियो शेयर कर वहां पैंट पहनने के तरीके को दिखाया है। वीडियो में पेटिट पारंपरिक तरीके से एक-एक पैर डालकर पैंट नहीं पहनते बल्कि हवा में उछलते हुए दोनों पैरों को एकसाथ पैंट में डालते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दोनों पैर एकसाथ।"