NATO समिट की सुरक्षा को लेकर नीदरलैंड्स ने ऑपरेशन 'ऑरेंज शील्ड' किया लॉन्च
नीदरलैंड्स ने अगले हफ्ते होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए 'ऑरेंज शील्ड' ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के तहत 10,000 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मी, लड़ाकू हेलीकॉप्टर, समुद्री गश्ती दल व बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं। सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समेत 32 देशों के करीब 6,000 प्रतिनिधि और नेता शामिल होंगे।
read more at Hindustan Times


