जैसलमेर के पूर्ववर्ती राजवंश के चैतन्य राज सिंह ने दावा किया है कि एनसीईआरटी की 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में दिखाए गए नक्शे में जैसलमेर को तत्कालीन मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक रूप से भ्रामक और बेहद आपत्तिजनक है।" उन्होंने केंद्र सरकार से इसे तुरंत ठीक करने की अपील की है।