Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NCLT ने ₹70,000 करोड़ के रिलायंस-डिज़्नी इंडिया विलय को दी मंज़ूरी

short by श्वेता भारती / on Friday, 30 August, 2024
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और वॉल्ट डिज़्नी इंडिया को उनके भारतीय मीडिया संपत्तियों को विलय करने की मंज़ूरी दे दी। इस विलय के तहत करीब ₹70,000 करोड़ ($8.5 बिलियन) का एक जॉइंट वेंचर बनेगा जिसका मुख्य नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के पास होगा। इससे पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने विलय को मंज़ूरी दी थी।
read more at NDTV Profit