Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NCP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 25 October, 2024
उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। नवाब मलिक की बेटी सना मलिक अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ेंगी। ज़ीशान सिद्दीकी को बांद्रा पूर्व और पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल को तासगांव-कवठे महांकाल से टिकट मिला है। इस्लामपुर से निशिकांत पाटिल को प्रत्याशी बनाया गया है।
read more at X