Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NCP नेता नवाब मलिक के लिए महाराष्ट्र में नहीं करेंगे चुनाव प्रचार: BJP नेता आशीष शेलार

short by सुनील गुप्ता / on Wednesday, 30 October, 2024
बीजेपी मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनसीपी (अजित) के प्रत्याशी नवाब मलिक का चुनाव प्रचार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक के गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से संबंध की बात सामने आई थी। बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।