NDA को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है: सीट शेयरिंग के एलान के बाद जीतन राम मांझी
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सहयोगी 'हम' पार्टी को गठबंधन में 6 सीटें मिली हैं। पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने इस पर कहा, "आलाकमान ने जो निर्णय लिया वह सिर आंखों पर है।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन 6 सीट देकर उन्होंने हमारे महत्व को कम करके आंका है...जिसका हो सकता है कि एनडीए को खामियाजा भुगतना पड़े।"
read more at हिन्दुस्तान


