NDA के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी JDU: ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री व जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है, "जेडीयू आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगी।" उन्होंने कहा, "'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल मौकापरस्त हैं। उन्होंने बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।" उन्होंने कहा, "बिहार में भी 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा।"
read more at 'X'


