NEET UG की परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, हटाए गए ऑप्शनल सवाल और घटाया गया समय
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एनईईटी यूजी की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब प्रश्न-पत्र का पैटर्न और समयावधि कोविड-19 से पहले वाले हो जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि नए पैटर्न में सेक्शन-बी नहीं होगा। कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे (भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 सवाल और जीव विज्ञान में 90 सवाल) और 180 मिनट मिलेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


